कांके: रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की ऑनलाइन बैठक, BLO के काम का भौतिक सत्यापन करने का दिया आदेश
Kanke, Ranchi | Apr 10, 2026 रांची।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगे है या नहीं इसकी भौतिक समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा वैसे घर जिनके मकान संख्या नहीं है उसे नोशनल नंबर अवश्य दें एवं इसके साथ साथ बीएलओ रजिस्टर में हाउस नंबर, घरों में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मेंबर एवं उनके घर के मुखिया का नाम अवश्य अंकित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर रहे थे।