भवानीपुर: फरार वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, सभी को भेजा गया जेल
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गुरुवार की रात फरार वारंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कांड संख्या 168/12 में वांछित फरार वारंटी रोशन सब्जी, निवासी शेखपुरा सब्जी टोला, को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।