सादाबाद: सादाबाद में दी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया
दी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित एडवोकेट व सभी पदाधिकारियों का पगड़ी पहना और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।