बहराइच: सिलई सलोन के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत
रिसिया के गायत्री नगर निवासी बाइक सवार प्रदीप को राजेंद्र नगर मोहल्ले में सिलई सलोन मार्ग पर दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।