मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मण्डलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारियों को किया ब्रीफ*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 09 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद बस्ती में दिनांक 10.07.2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज *मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल*, *पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र*, *जिलाधिकारी बस्ती* एवं *पुलिस अधीक्षक बस्ती* द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती समस्त उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, वीआईपी मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हो सके। ब्रीफिंग के उपरांत ड्यूटी में लगे समस्त राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर रिहर्सल भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Akhilesh Singh IAS
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 9, 2026