पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देशन में चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों, स्थाई वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य अपराधियों सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अनुसंधान जारी है।शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।