धौलपुर: वाटर वर्क्स चौराहे पर ओवरटेक करते समय केन्ट्रा और कार में हुई जोरदार टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित वाटर वर्क्स चौराहे पर एक कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के रहने वाले कार सवार निजी कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक वाटर वर्क्स चौराहे पर पहुंचते ही केन्ट्रा को ओवरटेक करते वक्त उनकी कार केन्ट्रा की चपेट में आ गई। घटना को लेकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे।