धौलपुर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कचरे के ढेर, सीधी भर्ती के लिए अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने की कर रहे हैं मांग
सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाना अनिवार्य है। नगर परिषद की ओर से दिए जाने वाले अनुभव प्रमाण पत्र के नहीं बनने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।