धौलपुर: अनुभव प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर नाराज सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर
सफाई कर्मियों की होने वाली सीधी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जिसको लेकर शनिवार को सफाई कर्मियों न हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल करने से शहर के मुख्य चौराहों समेत अन्य जगहों पर गंदगी के ढेर लग गए है। सफाई कर्मियों के मुताबिक सफाई कर्मियों की भर्ती की अंतिम तिथि 20 नंबर है। लेकिन नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मियों को अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिए है।