धौलपुर: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर DM को कार्यालय में ज्ञापन दिया
शहीद विरसा मुंडा की जयंती के मौके पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संघ के लोगो ने चम्बल घाट पर महापंचायत की। जिसके बाद संघ के लोग दिल्ली मुंबई राजमार्ग पर पैदल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां पर संघ के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बड़स एक्ट 2019 के तहत प्रत्येक ठगी पीड़ित को दो से तीन गुना राशि दिलाई जाए।