महागामा: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय नया नगर में बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
Mahagama, Godda | Apr 22, 2026 प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय नया नगर में बुधवार को बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र का अनोखा पाठ पढ़ाया गया। वहीं बाल संसद का गठन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री उप प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से किया।