बहरोड़: जाम से राहत के लिए पुलिस का बड़ा कदम, बहरोड़ फ्लाईओवर के नीचे थानाधिकारी ने रखवाए सीमेंट ब्लॉक, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Behror, Alwar | May 26, 2026 बहरोड़ में लगातार लग रहे जाम और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे बड़ा कदम उठाया है। मेन बहरोड़ फ्लाईओवर के नीचे एनएचएआई के सहयोग से जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर जाने वाले मार्ग पर सीमेंट ब्लॉक रखवाए गए, ताकि अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर रोक लगाई जा सके।