पहाड़ी: पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को दबोचा
ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलशाद गाजूका थाना पहाड़ी लंबे समय से फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल बेचने के मामले में फरार चल रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।