बिजनौर: जानलेवा हमला करने के मामले में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 25, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 दिन पूर्व गांव मुंढाला निवासी कलीम को गांव के लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले मे पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया था। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी फरार है।