शाहजहांपुर: आवास की आस लेकर जिलाधिकारी से मिले दिव्यांग व्यक्ति, डीएम ने 15 दिन में समाधान का भरोसा दिया
जलालाबाद – क्षेत्र से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने आवास की मांग को लेकर जिलाधिकारी से भेंट की। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या सुनते हुए उन्हें 15 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।दिव्यांग व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण लकड़ी के बेंट बनाने का कार्य करके करते हैं। परिवार में उनकी वृद्ध मां हैं, जबकि उनके भाई का निधन हो चुका है।