अंबाह: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर में अम्बाह नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 9 के लोगों को लाभकारी जानकारी दी गई
Ambah, Morena | Dec 30, 2024 मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक 9 के सामुदायिक भवन के पास किया गया। इस शिविर में नगर पालिका परिषद अंबाह के समस्त कर्मचारियों द्वारा वार्ड 9 के निवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।