रघुराजनगर नगरी: जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में जिगनहट गांव में फिल्टर प्लांट का शुभारंभ
म.प्र. शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को जिगनहट में राशि 4137.00 लाख रूपये लागत से अमृत 2.0 के जल प्रदाय घटक अंतर्गत फिल्टर प्लांट ऐनीकट एवं पाइप लाइन बिछाए जाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार के साथ अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।