कटोरिया: भेलवा गांव में फसल लगे खेत में मवेशी के जाने के विवाद में दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में 5 जख्मी।
Katoria, Banka | Jun 4, 2026 भेलवा गांव में मवेशी के फसल लगे खेत में जाने के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्ष के 5 जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा कटोरिया थाने में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।