नौगावां सादात: प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने बेटी की ससुराल में किया हमला, नौगांवा थाना पुलिस ने 31 पर मुकदमा दर्ज किया
नौगावां सादात प्रेम विवाह करने पर गुस्सा युवती के परिजनों ने बेटी की ससुराल में धावा बोल दिया। मारपीट करते हुए सामान में तोडफ़ोड़ की। आरोप है कि नकदी और जेवरात लूट लिए। हमला कर भागते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने 21 नामजद लोगों के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद घटना की जांच भी शुरू कर दी है।