पिपरा: पूर्व विधायक शिवपूजन ने बभंडी गांव के लिए 200 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, जल्द होगी पइन की मरम्मत
Pipra, Palamu | May 22, 2026 पीपरा प्रखंड के बभन्डी गांव में शुक्रवार के शाम 5:00 बजे पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा तत्काल समाधान की दिशा में पहल की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला हुआ है, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।