चाचौड़ा: गुना जिले ने युवा संगम कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में टॉप किया, प्रदेश में तीसरा स्थान मिला
मध्य प्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम में गुना जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 6 अप्रैल को जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया, कलेक्टर के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2025 26 में 12 आयोजन कर जिले के 1737 आकांक्षी युवाओं को रोजगार मिला। 24.270 स्वरोजगारियों को हितलाभ वितरण किए गए। मार्च 2026 में गुना जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।