बागपत: युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
बागपत जनपद के थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को करीब दोपहर 3:30 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी, तभी एक युवक को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस