शिवपुरी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी 91 हजार रुपये के बदले गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार
शिवपुरी शहर में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा मजबूरी में गिरवी रखे गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर आरोपी सर्राफा कारोबारी अचानक अपना घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़ित की कहीं कोई सुनवाई न होने पर अब उसने कोतवाली थाने की शरण लेते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।