वैशाली: मारपीट काे लेकर पीड़ित महिला ने सदर 2 DSP को दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के जतकौली में मारपीट काे लेकर पीड़ित महिला ने सदर 2 DSP लालगंज को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में जतकौली गांव निवासी रागिनी देवी ने बताया कि वह 29 अप्रैल की शाम को खेत पटवन के दौरान दिलीप कुमार सहित अन्य 7 लोग मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह से वह जान बचाने भाग गए। वहीं मारपीट में वह जख्मी हाे गए।