कासगंज: गोरहा गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया बाहर
गोरहा गांव में 22 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के ऊपर बने कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, गांव गोरहा निवासी वीरेश की पत्नी तमन्ना ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी।