हरदोई: बंगाल चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद हरदोई लौटे भाजपा नेताओं को जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | May 14, 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वापस लौटे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जिला कार्यालय पर सम्मान किया गया। चुनाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कर गृह जनपद आगमन पर हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह और सौरभ मिश्र 'नीरज' को मौजूदा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।