तमनार: पत्नी को भगाने के शक में बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला, तमनार पुलिस ने आरोपी को घंटों में दबोचा
तमनार के ग्राम महलोई में पत्नी को भगाने के शक में एक बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दूजराम चौहान को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।