कठूमर: अलवर में मोबाइल को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, दंपति गंभीर रूप से घायल
Kathumar, Alwar | May 28, 2026 कठुमर क्षेत्र के बराड़ा गांव में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने एक दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अलवर रेफर किया।