जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के मद्देनज़र प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा यातायात संचालन, आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए वैकल्पिक मार्ग को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ROB निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वैकल्पिक मार्ग पर यातायात संचालन को निर्बाध एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Samastipur, Samastipur | Jun 7, 2026