मंझनपुर: पुणे में कौशाम्बी के युवक की हत्या, यूनिटी पार्क में खून से लथपथ मिला शव, गांव में पसरा मातम
नारा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद नईस की महाराष्ट्र के पुणे शहर में हत्या किए जाने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। खराड़ी स्थित यूनिटी पार्क में उनका शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नईस परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।