आंवला: आंवला में बहुजन मुक्ति मोर्चा ने प्रदर्शन किया, स्थानीय समस्याओं पर एसडीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
Aonla, Bareilly | May 12, 2026 आंवला में मंगलवार को दोपहर साढे बारह बजे बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला संयोजक मक्खन लाल कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को जिलाधिकारी बरेली के नाम एक 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।