महोबा: बारी गांव के एक युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 बारी गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। एकाएक किसी कार्य से कमरे में पहुंचे परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए।बाद में युवक को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता महेंद्र ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।