दमोह: 108 एम्बुलेंस का ड्राइवर कर रहा दुरुपयोग, निजी काम में इस्तेमाल और घर पर खड़ी करने का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 28, 2026 दमोह जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही का मामला सामने आया है। बनवार पॉइंट पर तैनात एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NU 4332 के ड्राइवर पर वाहन का निजी उपयोग करने और एंबुलेंस को घर पर खड़ी रखने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपातकाल में एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। मामले की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं।