दमोह: मवेशी चोरी की घटनाओं में इज़ाफ़ा, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, फुटेरा फाटक के पास का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 24, 2026 दमोह शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी चोरी और तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शिकायतों के बावजूद पुलिस लापता पशुओं का पता नहीं लगा सकी है। फुटेरा फाटक क्षेत्र से अज्ञात आरोपी द्वारा मवेशी को खदेड़कर ले जाने का वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई की