ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की आज की मेरी क्लास
निम्न सभी स्लाइडों पर विस्तार से चर्चा की
2017 पंत नगर विश्वविद्यालय के बाद आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में इतने विस्तार से बताने का अवसर मिला
बहुत यादगार हुआ इसीलिए इसे यहां भी संजो रहा हूं
सुबह 7.30 बजे से ऑनलाइन कक्षा के 55छात्र थे
और
दोपहर में 2.30 से ऑफलाइन
Msc Ag के बाद कृषि में व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर कार्य करने वाले शिक्षकों को यह केमिस्ट्री बताई ।
कार्बन कैसे जीवन शृंखला बनाता है
कार्बन हाइड्रोजन से जुड़ता है तो किस तरह का ऊर्जा चक्र और जीवन चक्र बनाता है
और
कार्बन यदि नाइट्रोजन से जुड़ता है तो कैसे लिग्निन और ह्यूमस बनाता है।
संतृप्त कार्बन
और
असंतृप्त कार्बन
के गुण कार्य व्यवहार
कार्बन के धातुओं के जुड़ने से बनी शृंखला
और
अधातुओं से बनी शृंखला पर व्यापक चर्चा की
और
इनके सरल सरल प्रैक्टिकल प्रयोग भी सिखाए
प्राचीन भारत में धातुओं को आयोनाईजेसन करके कार्बन से आबद्ध करने की कला क्या थी..बताया
जितने भी ऑफलाइन ऑनलाइन मेरे क्लास में आए विद्यार्थी और शिक्षक बताएं कि मैंने आज केमिस्ट्री कैसे पढ़ाई