अशोक नगर: अशोकनगर की विनीत टॉकीज में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने रहवासियों को पीटा CCTV में कैद हुई वारदात
अशोकनगर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। शहर की विनीत टॉकीज गली में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों पर जबरन मीटर लगाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित सुनील कुमार जैन के मुताबिक, रहवासियों ने बिना सहमति मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।