नगरी: कोटाभर्री में सब्जी बाड़ी से मोटर पंप चोरी कर ले गए चोर, थाना में मामला दर्ज
नगरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नंद कुमार मंडावी कोटाभर्री में सब्जी बाड़ी का काम करता है। जिसके खेत मे दो हॉर्स पावर का मोटर पंप लगा हुआ था। जिसे 3 व 4 जून की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी हुए मोटरपंप की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। वही नंद कुमार थाना आकर चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।