श्योपुर: सुपरवाइजर के निलंबन पर सुपरवाइजरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश की चेतावनी, निलंबन रद्द करने की मांग
श्योपुर। जिले के आदिवासी ब्लाॅक कराहल में सेक्टर सुपरवाइजर रेखा अग्रवाल के निलंबन को निरस्त कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजरो द्वारा एक ज्ञापन प्रमुख सचिव के नाम सौंपा गया है, जिसमें मांग की गई कि 27 जुलाई से पूर्व निलंबित रेखा अग्रवाल का निलंबन निरस्त किया जाये अन्यथा वे सामुहिक अवकाश पर चली जायेंगी।