श्योपुर: नपाध्यक्ष ने कहा- पेड़ों की रक्षा भाई की तरह करें, शहर के वार्ड 3 में नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न, निकली कलश यात्रा
श्योपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 03 में गुरूवार को शाम 5 बजे मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था मुक्तिबोध युवक मंडल, श्योपुर द्वारा नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कलश यात्रा निकाली गई, इसके पश्चात नवांकुर सखी महिलाओं को 51 पौधों का वितरण गमला सहित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष रेणू सुजीत गर्ग मौजूद रही