श्योपुर: सलापुरा सहराना बस्ती में टीबी कैम्प, घर-घर जाकर मरीजों की जांच
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटी सलापुरा बस्ती के सहराने एवं मीणा छात्रावास में गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक टीबी कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें डोर-टू-डोर पहंुचकर ग्रामीणों को कैम्प में बुलाया गया साथ ही उनकी टीबी जांच एवं एक्सरे टीम द्वारा जांच की गई।