कुटुंबा: सूही गांव में पेयजल संकट गहराया, विभाग की उदासीनता से एग्रीकल्चर मोटर बना ग्रामीणों का सहारा
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के सूही गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण गांव के अधिकांश कुएं और हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों की उम्मीद नल-जल योजना पर टिकी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण गांव की दोनों नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं। इससे लोगों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।