सहारनपुर: पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की, नाले में फंसी गौ माता को नवाबगंज चौकी इंचार्ज अरुण राठी ने टीम के साथ बचाया
सहारनपुर की नवाबगंज चौकी पुलिस ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए नाले में फंसी गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अरुण राठी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह 10 बजे गौ माता नाले में फंस गई थी। नाला गहरा होने के कारण उसे बाहर निकालना पुलिसकर्मियों के लिए चुनौतीपूर्ण था।