पोलायकलां: ग्राम अरनियकलां के पास हुए हादसे के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम अरनियाकलां के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार शाम को अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पोचानेर रोड भोला डुंगरी ग्राम अरनियाकला के पास सड़क हादसे के मामले में हादसे के शिकार गोकलसिंह और लखन के वाहन को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।