करनैलगंज: सूकरखेत पसका संगम तट पर विधायक करनैलगंज ने संतो और कल्पवासियों के साथ की आरती
सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान मे डॉ.स्वामी भगवदाचार्य, विधायक अजय सिंह समेत कल्पवासी साधु संतों ने पौष पूर्णिमा को सोमवार 5 बजे सुकरखेत पसका संगम तट पर आरती किया तथा सरयू मैया व वाराह भगवान के गगनभेदी जयकारे लगाए। भगवादचार्य ने बताया आज लगभग 50 हजार श्रद्धालु ने पसका संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई है और मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन 1 लाख लोग स्नान करेगे।