फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम इंधोन में यमुना में डूबी महिला का शव फिरोजाबाद क्षेत्र में मिला, घर में मचा कोहराम
फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम इंधोन में गृह कलह से परेशान होकर यमुना में छलांग लगाने वाली महिला का शव 23 घंटे बाद फिरोजाबाद क्षेत्र में यमुना में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है।