मऊरानीपुर: हरदोई कोर्ट से छूटकर मऊरानीपुर आश्रम पहुंचे काली सरकार, बोले- मैंने कोई अपराध नहीं किया
झांसी के मऊरानीपुर में संत सत्यानंद उर्फ प्रदीप शुक्ला मंगलवार सुबह अपने आश्रम पहुंचे। हरदोई कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा हैं। उन्होंने अपने बारे में फैलाई जा रही अफवाहों को भी गलत बताया।