राजनांदगांव शहर के चिखली चौकी क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,आरोपी के पास से 70 पौवा शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक दो पहिया वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।