खानपुर: सारोला कलां कस्बे में स्थित गौण कृषि मंडी में तुलाई ठप्प रहने से किसानों को हो रही भारी परेशानी
सारोला कलां कस्बे में स्थित गौण कृषि मंडी में तुलाई ठप्प रहने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चापाखुर गाँव निवासी किसानों ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि वह करीब 200 किवंटल गेहूं लेकर मंडी में आए थे यहां पर सरकारी काँटे के ठेकेदार ने गेहूं में मिट्टी की मात्रा अधिक होने का हवाला देते हुए तुलाई से इनकार कर दिया।