जन-समुदाय एवं गोंडवाना सांस्कृतिक मड़ई समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को तीन बजे गोंडवाना सांस्कृतिक खेल मैदान में आयोजित हुई। आगामी सांस्कृतिक मड़ई के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 28 एवं 29 दिसंबर को होने वाली सांस्कृतिक मड़ई की कार्ययोजना तैयार की गई तथा आयोजन स्थल मैदान का मुआयना भी समिति सदस्यों द्वारा किया गया।