कौंच: खैरी गांव में गलत नाला निर्माण पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, SDM से की शिकायत, जांच कर कार्य रुकवाने की मांग
Konch, Jalaun | May 19, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है, वही ग्रामीण दीपेश कुमार ने मंगलवार सुबह 10 बजे एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि नाला स्वीकृत स्थान की बजाय दूसरी जगह बनाया जा रहा है, जिससे सड़क और पानी की पाइपलाइन को नुकसान पहुंच रहा है।